Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा पंडालों में की मां दुर्गा की आराधना

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।


Bihar Durga Puja 2026 पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दीं।

Bihar Durga Puja 2026: पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के अवसर पर पटना के चार प्रमुख पूजा स्थलों का दौरा किया। इनमें श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर, खाजपुरा, श्री दुर्गा पूजा समिति, राजा बाजार स्थित महावीर स्थान, पिलर नंबर 60, श्री दुर्गा आश्रम मंदिर पूजा समिति, शेखपुरा, पिलर नंबर 80 और श्री श्री दुर्गा पूजा समारोह, गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने बिहार के लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बने रहने की प्रार्थना की।


Key Highlights

  1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की।
  2. पटना के चार प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां के दर्शन किए।
  3. खाजपुरा, राजा बाजार, शेखपुरा और गर्दनीबाग में पूजा कार्यक्रमों में शामिल हुए।
  4. मुख्यमंत्री ने बिहार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
  5. सम्राट चौधरी ने समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

Bihar Durga Puja 2026: बिहारवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। महासप्तमी के अवसर पर राजधानी के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच धार्मिक उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर विधायक संजीव चौरसिया, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित पूजा समितियों के आयोजक, गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Jharkhand High Court: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 6...

झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी है। एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति रोकने वाले...