मुख्यमंत्री ने मां भगवती शीतला माता, बड़ी पटनदेवी व छोटी पटनदेवी में की पूजा अर्चना

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 26 सितंबर को नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन अगमकुओं स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचे और शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। पटना सिटी स्थित बड़ी पटन देवी मंदिर एवं छोटी पटन देवी मंदिर में भी जाकर मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा कराई। मुख्यमंत्री ने मां शीतला देवी, मां बड़ी पटन देवी एवं मां छोटी पटन देवी माता से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की।

DIARCH Group 22Scope News

मुख्यमंत्री ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी और श्री श्री दलहट्टा देवी में की पूजा

मुख्यमंत्री ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी और श्री श्री दलहट्टा देवी जाकर भी मां भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की। मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। पूजा अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित आयोजकगण, अन्य गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालुगण मौजूद थे।

Shitala Mata CM 1 1 22Scope News

Shitala Mata CM 2 22Scope News

यह भी देखें :

मुख्यमंत्री ने की अलग-अलग पूजा पंडालों में राज्य की सुख, शांति व समृद्धि के लिए मां दुर्गा की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महाअष्टमी के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा समिति की ओर से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

Nitish Ma Durga 22Scope News

मुख्यमंत्री ने नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति डाकबंगला रोड में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की

ठाकुरबाड़ी में मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति डाकबंगला रोड में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नाला रोड स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम पर माता रानी का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। आयोजक मंडल ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। यहां से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंगरटोली स्थित बंगाली अखाड़ा दुर्गा मंदिर गए जहां उन्होंने देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप के दर्शन किए। शारदीय नवरात्रि में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांस घाट स्थित काली मंदिर जाकर शक्ति की देवी मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

Nitish Ma Durga 1 22Scope News

Nitish Ma Durga 2 22Scope News

यह भी पढ़े : नवरात्र की महाअष्टमी को शीतला माता मंदिर और बड़ी पटन देवी मंदिर पहुँचे सीएम नीतीश कुमार, प्रदेशवासियों के लिये की मंगल कामना

Saffrn

Trending News

Purushottam Maas 2026: 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास, जानें...

 17 मई से पुरुषोत्तम मास 2026 शुरू हो रहा है। जानें अधिक मास का धार्मिक महत्व, पूजा-व्रत की तिथियां और भगवान विष्णु से जुड़ी...

Middle East Tension Effect: रोजमर्रा की वस्तुएं हुईं महंगी, साबुन से...

 मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे माल की महंगाई का असर अब घरेलू बजट पर दिखने लगा है। साबुन, डिटर्जेंट, हॉर्लिक्स और बैटरी समेत कई...

Facebook Scam: विदेश में डॉक्टर बनकर महिला को फंसाया, फोटो एडिट...

 रांची में फेसबुक पर डॉक्टर बनकर साइबर अपराधी ने महिला को ब्लैकमेल किया। फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर 2.50 लाख रुपये...

CBSE New Rule: कक्षा 9 से तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य, 2026...

सीबीएसई ने एनईपी 2020 के तहत बड़ा बदलाव किया है। 1 जुलाई 2026 से कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाओं का अध्ययन...

Love Drama: साली से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर...

गिरिडीह के डुमरी में शादीशुदा युवक साली से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पांच घंटे बाद पुलिस ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img