Advertisement
Advertisement

Global Convention on Transforming Bihar 2027: बिहार के विकास का बनेगा नया रोडमैप! जनवरी में जुटेंगे देश-विदेश के दिग्गज, जानिए क्या होगा खास

111111

Global Convention on Transforming Bihar 2027, पटना: बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसके तहत 12 और 13 जनवरी 2027 को पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में ‘ग्लोबल कन्वेंशन ऑन ट्रांसफॉर्मिंग बिहार 2027’ का आयोजन होगा। इस सम्मेलन में देश-विदेश में रह रहे बिहार के विद्वान, विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, उद्योगपति और प्रवासी समुदाय के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य बिहार के औद्योगिक विकास, शहरीकरण, शिक्षा और कौशल विकास को लेकर एक व्यावहारिक रोडमैप तैयार करना है। सोमवार को पटना के होटल मौर्या में आयोजित प्रेस सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन के आधिकारिक पोर्टल www.biharconvention27.com का शुभारंभ भी किया। उप मुख्यमंत्री इस सम्मेलन के संरक्षक हैं। उन्होंने देश-विदेश में बसे बिहार के लोगों से इस आयोजन में शामिल होकर राज्य के विकास में योगदान देने की अपील की।

2047 तक विकसित बिहार बनाने की दिशा में पहल

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विकसित बिहार के लक्ष्य को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। इस सपने को साकार करने के लिए देश और विदेश में बसे बिहार के प्रतिभाशाली लोगों, विशेषज्ञों और उद्योगपतियों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल कन्वेंशन बिहार के विकास की नई गाथा लिखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस दिशा में पहल शुरू हुई थी। वर्ष 2007 में आयोजित ग्लोबल मीट ऑन रिसर्जेंट बिहार और 2012 के ग्लोबल समिट ऑन चेंजिंग बिहार ने राज्य की प्रगति को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनाया था। अब जनवरी 2027 में होने वाला सम्मेलन वर्ष 2047 तक विकसित बिहार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नई रूपरेखा तैयार करने का अवसर देगा।

10 और 11 जनवरी को होगा अंतरराष्ट्रीय प्री-कन्वेंशन

उद्योग विभाग के सचिव और बिहार फाउंडेशन के सीईओ कुंदन कुमार ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट (आईएचडी) और बिहार फाउंडेशन की ओर से नालंदा विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बिहार के विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए साझा रोडमैप तैयार करना है। मुख्य सम्मेलन से पहले 10 और 11 जनवरी 2027 को प्री-कन्वेंशन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें देश-विदेश से लगभग 1,500 विद्वानों और विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान बिहार के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर बौद्धिक विमर्श होगा। सम्मेलन के जरिए राज्य को समृद्ध, सक्षम, समावेशी और विकसित बनाने के लिए विशेषज्ञों के विचारों को एक मंच पर लाया जाएगा।

Global Convention on Transforming Bihar 2027 3

औद्योगिकीकरण, एआई और स्टार्टअप पर होंगे सात सत्र

आईएचडी एवं कन्वेंशन के निदेशक प्रो. अलख एन. शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में बिहार के विकास से जुड़े सात पूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें औद्योगिकीकरण को गति देने, सतत शहरी विकास, शिक्षा और कौशल प्रणाली को मजबूत करने तथा बिहार के विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा स्टार्टअप्स के साथ गोलमेज संवाद और ब्रांड बिहार पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। प्री-कन्वेंशन के दौरान विशेषज्ञों और विद्वानों की ओर से भेजे गए रिसर्च पेपर पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य विकास से जुड़े सुझावों और शोध को नीतिगत स्तर पर उपयोगी बनाना है।

Global Convention on Transforming Bihar 2027 1

निवेश से लेकर महिला उद्यमिता तक को मिलेगा मंच

ग्लोबल कन्वेंशन के दौरान मुख्य सत्रों के अलावा कई विशेष आयोजन भी होंगे। इनमें निवेश और अवसर डेस्क, स्टार्टअप पिच आवर, आइडियाज वॉल, बिहार डेटा और पॉलिसी लैब तथा डायस्फोरा कनेक्ट लाउंज शामिल हैं। इसके साथ ही यूथ डायलॉग, महिला पवेलियन, आर्टिजन बाजार और बिहारी फूड स्ट्रीट जैसे आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उप मुख्यमंत्री ने बुद्धिजीवियों, उद्योगपतियों और प्रवासी बिहारियों से सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन से निकलने वाले व्यावहारिक सुझावों और परिणामों पर सरकार गंभीरता से काम करेगी। प्रेस सम्मेलन के दौरान एमएसएमई निदेशक अमन समीर और उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Global Convention on Transforming Bihar 2027 2

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 10 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 10 नवंबर 2026 (मंगलवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Munger Shastri Chowk Fire: शास्त्री चौक पर कैसे लगी आग? पटाखे...

Munger Shastri Chowk Fire: दीपावली के दौरान पटाखे की एक चिंगारी ने मुंगेर के शास्त्री चौक पर अफरा-तफरी मचा दी। मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकानों के...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ से पहले शिक्षकों को बड़ा...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ महापर्व से पहले जिले के सभी 17,069 शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद...