Advertisement
Advertisement
Advertisement

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में PG दाखिले के लिए 19 नवंबर तक आवेदन का मौका

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16 से 19 नवंबर तक कर सकते हैं।


NEET PG 2026 Counselling रांची: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में PG मेडिकल कोर्स की सीटों पर दाखिले के लिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का चार दिन का मौका है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG 2026 के आधार पर ऑल इंडिया और एनआरआई कोटे की सीटों पर नामांकन के लिए पहले राउंड की Counselling का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन और प्रमाण-पत्र अपलोड करने की प्रक्रिया 16 से 19 नवंबर तक चलेगी। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को NEET PG 2026 का स्कोरकार्ड अपलोड करना अनिवार्य होगा।

NEET PG 2026: झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में होगा दाखिला

जेसीईसीईबी की ओर से जारी काउंसलिंग कार्यक्रम में झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों की पीजी मेडिकल सीटें शामिल की गयी हैं।

इनमें पलामू जिले के बिश्रामपुर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल शामिल हैं।

इन दोनों संस्थानों में ऑल इंडिया और एनआरआई कोटे की सीटों पर दाखिले के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

NEET PG 2026 Counselling: 19 नवंबर तक आवेदन, 25 नवंबर को जारी होगा सीट अलॉटमेंट लेटर

जेसीईसीईबी ने पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार 16 से 19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन और प्रमाण-पत्र अपलोड किए जाएंगे। इसके बाद 20 नवंबर को प्रोविजनल स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होगी।

तिथिकाउंसलिंग की प्रक्रिया
16 से 19 नवंबरऑनलाइन आवेदन और प्रमाण-पत्र अपलोड
20 नवंबरप्रोविजनल स्टेट मेरिट लिस्ट
20 से 23 नवंबरऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग
25 नवंबरप्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर
25 से 30 नवंबरप्रमाण-पत्र सत्यापन और कॉलेज में नामांकन

अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ NEET PG 2026 का स्कोरकार्ड और आवश्यक प्रमाण-पत्र अपलोड करने होंगे। सीट आवंटन के बाद निर्धारित अवधि में संबंधित कॉलेज में प्रमाण-पत्रों का सत्यापन और नामांकन कराना होगा।

NEET PG 2026 Counselling: आवेदन शुल्क 1000 रुपये, सिक्योरिटी डिपॉजिट अधिकतम दो लाख

काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क के अलावा काउंसलिंग फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा करना होगा।

शुल्क का विवरण इस प्रकार है:

शुल्क का प्रकारसामान्य अभ्यर्थीझारखंड के SC, ST और महिला अभ्यर्थी
आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क1000 रुपये500 रुपये
काउंसलिंग फीस2000 रुपये1200 रुपये

निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए सिक्योरिटी मनी अधिकतम दो लाख रुपये तक निर्धारित की गयी है।

NEET PG 2026 Counselling: सिक्योरिटी मनी की वापसी और जब्ती के नियम भी जारी

जेसीईसीईबी ने सिक्योरिटी मनी की वापसी और जब्ती को लेकर भी नियम स्पष्ट कर दिए हैं। दूसरे और उसके बाद के राउंड में सीट आवंटित होने के बावजूद नामांकन नहीं लेने पर अभ्यर्थी की सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली जाएगी।

इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के दौरान गलत जानकारी देने या नामांकन के समय जरूरी मूल प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं करने के कारण दाखिला रद्द होने पर भी राशि वापस नहीं मिलेगी।

वहीं, वैध तरीके से नामांकन लेने वाले अभ्यर्थियों और काउंसलिंग के किसी भी चरण में सीट आवंटित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार सिक्योरिटी मनी वापस की जाएगी। रिफंड की प्रक्रिया अंतिम राउंड की काउंसलिंग समाप्त होने के तीन महीने के भीतर पूरी की जाएगी।

 

 

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

WhatsApp New Features: अब अपने शब्दों से बनाएं Text Sticker, पढ़ते...

 WhatsApp New Features में टेक्स्ट स्टिकर के 10 डिजाइन और View Once Text Message की सुविधा आने वाली है। फिलहाल Android Beta यूजर्स के...