सिमडेगा : जिला हॉकी के अध्यक्ष और झारखंड हॉकी के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी के नेतृत्व में सिमडेगा पहुंचने पर ओलंपियन सलीमा टेटे और निक्की प्रधान का जोरदार स्वागत किया गया। शहरी क्षेत्र में प्रवेश करते ही प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी दोनों खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद झूलन सिंह चौक के पास भारी संख्या में उपस्थित खिलाड़ी और स्थानीय लोगों ने सलीमा टेटे और निक्की प्रधान का माला पहनाकर स्वागत किया। नागपुरी गीतों की धुन पर झूमते हुए उन्हें शोभा यात्रा के माध्यम से एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम ले जाया गया। इस दौरान नगर भवन परिसर में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर निक्की प्रधान और सलीमा टेटे ने माल्यार्पण भी किया। एस्ट्रोटर्फ मैदान में सलीमा टेटे और निक्की प्रधान का स्वागत पूरे उत्साह के साथ हॉकी के खिलाड़ियों ने किया।
Friday, November 14, 2025
Related Posts
बिहार चुनाव परिणाम से पहले राजद एमएलसी की चुनाव आयोग को...
बिहार चुनाव परिणाम से पहले राजद एमएलसी की चुनाव आयोग को चेतावनी, बोले -- गड़बड़ी करने पर बनेगी नेपाल,बंग्लादेश वाली स्थिति
पटना : बिहार विधानसभा...
फेक न्यूज़ का ज़हर: झूठी खबरें कैसे समाज और परिवार को...
डिजिटल युग ने जानकारी को हमारी उंगलियों पर ला दिया है। लेकिन हर जानकारी सही नहीं होती। आज “फेक न्यूज़” या झूठी खबरें उतनी...
स्थापना दिवस के अवसर पर Hazaribagh में कई कार्यक्रम का आयोजन,...
Hazaribagh News: झारखंड स्थापना दिवस को लेकर हजारीबाग में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. आम जनता की भागीदारी इस कार्यक्रम में...



































