सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के तीन बेटियां निक्की, सलीमा और संगीता चयनित

Ranchi– सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम  – झारखंड की तीन बेटियां निक्की प्रधान,

सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का चयन FIH Pro League में किया गया है.

हॉकी इंडिया ने FIH Pro League के लिए 22 सदस्य भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है.

झारखंड की तीन बेटियों ने भी टीम में अपना स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की है.

डिफेंडर में ओलंपियन निक्की प्रधान, मिडफील्ड में ओलंपियन सलीमा टेटे और

फॉरवर्ड में संगीता कुमारी का चयन हुआ है.

यहां बता दें कि निक्की प्रधान और सलीमा टेटे कई वर्षों से सीनियर भारतीय महिला टीम से

खेलते हुए ओलंपिक तक का सफर पूरा कर चुकी है.  जबकि संगीता कुमारी पहली बार

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में चुनी गई है.

निक्की प्रधान खूंटी जिला जबकि सलीमा टेटे और संगीता कुमारी दोनों  ही सिमडेगा की रहने वाली हैै.

सलीमा टेटे बड़की छापर और संगीता कुमारी करना गुड़ी का नवाटोली गांव की रहने वाली है.

झारखंड की इन तीनोंं बेटियों के चयन पर राज्य के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है.

तीनों खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ,

शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, मनोज कोंबेगी रजनीश कुमार, दशरथ महतो ,

असरीता लकड़ा, असुंता  लकड़ा, प्रतिमा बारवा ,तारिणी कुमारी, बिगान सोय,

सहित हॉकी झारखंड के सभी सदस्यों ने बधाई दी है.

रिपोर्ट- मदन 

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...