Advertisment

अमन सिंह बना एक ब्रांड, दूसरे अपराधी भी उसके नाम कर रहे वसूली

Dhanbad- ब शहर के दूसरे अपराधी भी रंगदारी की मांग करने के लिए गैंगेस्टर अमन सिंह(Gangster Aman Singh) और छोटू सिंह के नाम का सहारा ले रहे हैं. यह दावा किया है एसएसपी संजीव कुमार ने. पिछले दिनों झरिया में हिंदुस्तान लीवर के थोक विक्रेता दिलीप अग्रवाल से एक करोड़ रंगदारी की मांग की गयी थी. जब इस मामले का तकनीकी अनुसंधान शुरु हुआ, तब यह जानकारी मिली की रंगदारी की मांग बिरजू गोस्वामी के मोबाइल नम्बर से की गयी है. इसके बाद पुलिस ने बिरजू गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद उसके साथ लम्बी पूछताछ की गई. जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

अमन सिंह और छोटू सिंह का आतंक बोलता है धनबाद में

बता दें कि फिलहाल अमन सिंह डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में  जेल में बंद है. उस पर विधायक संजीव सिंह से सुपारी लेकर नीरज सिंह की हत्या करने का आरोप है. धनबाद के अपराध जगत में उसकी तूती बोलती है. पूरे जिले में उसके गुर्गे फैले हुए है. वसूली के सारे पैसे उसके रिश्तेदारों के खाते में जमा किये जाते हैं. बताया जा रहा है कि हर महीने करीबन तीस लाख रुपये की वसुली होती है. पुलिस ने अमन सिंह के भाई अजय सिंह को यूपी के अंबेडकर नगर से गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्ट- राजकुमार

South Eastern Railway : 22 मई को स्टील ,जनशताब्दी सहित 90 ट्रेनों को किया गया रद्द

DHANBAD  NEWS : हाईवा पलटते ही मची कोयले की लूट

Khilari TSPC Naxal Search Operation: खलारी में टीएसपीसी गतिविधि की सूचना...

Khilari TSPC Naxal Search Operation: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में टीएसपीसी उग्रवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीमावर्ती...

Joymoti Elephant Airlift: बाढ़ में घायल हथिनी ‘जॉयमोती’ को एयरलिफ्ट कर...

Joymoti Elephant Airlift: नागालैंड में जुलाई की भीषण बाढ़ के दौरान तेज पानी में बहकर गंभीर रूप से घायल हुई 53 वर्षीय हथिनी ‘जॉयमोती’...

Ranchi JPSC Student Protest: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में तालाबंदी, धारा...

Ranchi JPSC Student Protest: राजधानी रांची का जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम एक बार फिर चर्चा में है। करीब 26 दिनों तक चले छात्र आंदोलन...