बिहार में आंधी और वज्रपात से 33 लोगों की मौत

पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा

पटना : बिहार के 16 जिलों में आंधी और वज्रपात से 33 लोगों की मौत हो गई है.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताते हुए कहा कि

राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटा है.

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.

मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया.

वहीं आंधी एवं वज्रपात से गृह क्षति एवं फसल क्षति का आंकलन कर

प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने का भी सीएम नीतीश ने निर्देश दिया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने देर रात ट्वीट कर कहा, ‘बिहार के कई जिलों में आंधी व बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुख हुआ है. ईश्वर शोक-संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटा है.

बिहार में आंधी और वज्रपात – इन जिलों में हुई मौत

आंधी एवं वज्रपात से भागलपुर में 7, मुजफ्फरपुर में 6, सारण में 3, लखीसराय में 3, मुंगेर में 2, समस्तीपुर में 2, जहानाबाद में 1, खगड़िया में 1, नालंदा में 1, पूर्णिया में 1, बांका में 1, बेगूसराय में 1, अररिया में 1, जमुई में 1, कटिहार में 1 और दरभंगा में 1 व्यक्ति की मौत हुई है.

फसल क्षति का आंकलन कर प्रभावित परिवारों को जल्द सहायता राशि कराए उपलब्ध

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने आंधी एवं वज्रपात से हुयी गृह क्षति एवं फसल क्षति के आंकलन करने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि गृह क्षति का आंकलन आपदा प्रबंधन विभाग एवं फसल क्षति का आंकलन कृषि विभाग अविलंब कराकर प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराये. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आंधी के कारण पेड़ गिरने से कहीं आवागमन बाधित हुआ है तो उसे तुरंत चालू करायें.

बिहार में आंधी और वज्रपात – खराब मौसम में घर में रहने की अपील

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

रिपोर्ट: शक्ति

आसमानी बिजली का कहर, चौबीस घंटों में 23 मौत

Saffrn

Trending News

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...

सुगौली डकैती कांड में बड़ी सफलता, 5 हजार का इनामी बदमाश...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के चर्चित डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img