Tuesday, July 15, 2025

Related Posts

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के बीच शिवसेना विधायक ने पार्टी के उपनेता पद से दिया इस्तीफा, जानिए कारण

Desk. खबर महाराष्ट्र से है। यहां नवनिर्वाचित फडणवीस कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। वहीं इस कैबिनेट विस्तार के बीच शिवसेना विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने पार्टी के उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि फडणवीस कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने से वे नाराज थे। इस नाराजगी के बीच उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि, 5 दिसंबर को देवेंद्र फड़णवीस के तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 10 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। महायुति गठबंधन ने 20 नवंबर के महाराष्ट्र चुनावों में 288 में से 230 सीटों पर जीत हासिल की थी। नतीजे भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुए। बीजेपी ने 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। शिवसेना और एनसीपी ने क्रमशः 57 और 41 सीटें जीती थीं।