Advertisment

अब नए ऑर्डर देंगे कारोबारी

कृषि बाजार समि‍ति में आज से होगा माल का उठाव, आंदोलन समाप्‍त होने पर व्‍यवसायियों ने मनाया जश्‍न

धनबाद : अब नए ऑर्डर देंगे कारोबारी- राज्‍य सरकार के आश्‍वासन के बाद व्यवसायियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया है. व्‍यवसायियों ने जश्न मनाते हुए मिठाइयां भी बांटी. राजधानी रांची से सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा कृषि बाजार समि‍ति चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने 20 मई की शाम बाजार समिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंदोलन खत्‍म करने की घोषणा की. साथ ही धनबाद जिले के तमाम व्यवसायियों से भी आंदोलन समाप्त करने की अपील की.

व्‍यवसायियों की बड़ी जीत

उन्‍होंने कहा कि यह व्‍यवसायियों की बड़ी जीत है. कृषि बाजार समिति में 21 मई से के कारोबार शुरू हो जाएगा. कारोबारी बाहर से फल, सब्‍जी, खाद्यान्‍न समेत अन्‍य सामग्री मंगाने के लिए ऑर्डर भेजेंगे.

इस बीच आंदोलन समाप्‍त होने पर थोक व्‍यवसायियों में खुशी का माहौल है. कृषि‍ बाजार समिति बररवाअड्डा समेत जिले के विभिन्‍न बाजारों में शाम को जश्‍न मनाया गया. व्‍यवसायियों ने मि‍ठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया. विनोद गुप्ता ने कहा कि आज जो हमारी जीत हुई है वह व्यापारी एकता का परिणाम है. राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन सफल रहा. उन्‍होंने जिले के सभी कारोबारियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...