दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार तो दूल्हे के बहनोई को दुल्हन के परिजनों ने बनाया बंधक

Aurangabad- दुल्हन की विदाई करा कर लौटते दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की भयावह सच्चाई जानकर दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा के बहनोई और ड्राईवर को बंधक बना लिया.

बताया जा रहा है कि परैया थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव निवासी निरंजन कुमार रफींगज से शादी रचा कर अपने दुल्हन के साथ लौट रहा था. अभी वह ससुराल से दस कदम ही आगे बढ़ा था कि रफीगंज पुलिस ने उसका रास्ता रोक दिया. गाड़ी पर सवार बारातियों ने समझा पुलिस कुछ पूछताछ कर रही है. लेकिन बारातियों के होश फाख्ता तब  हुए जब पुलिस ने दूल्हे को ही गिरफ्तार कर लिया और दुल्हन को उसका गांव वापस पहुंचा दिया.

दुल्हे पर गुरारु में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 16 लाख रुपए की लूट का आरोप है. आक्रोशित परिजनों ने दूल्हे के बहनोई और ड्राईवर को बंधक बना लिया. दूल्हे पर लगे आरोपों से दुल्हन के होश उड़ गये, दुल्हन  का साफ कहना है कि किसी लुटेरे और अपराधी के साथ वह अपनी जिंदगी नहीं गुजार सकती.

पुलिस ने ज्योंही दूल्हे को हिरासत में लिया, पूरे गांव में अफरा तफरी मच गयी. अब परिजन भी शादी तोड़ने की बात कर रहे हैं. परिजन दूल्हे के परिजनों से दहेज का सामान वापस मांग रहे हैं.

रिपोर्ट-दीनानाथ

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...