Giridih Accident Case : सड़क हादसे में दूल्हे के बहनोई की मौत, तीन घायल

द्वारपहरी में हुए सड़क हादसे में दूल्हे के बहनोई की मौत, तीन घायल

Giridih Accident Case – जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के द्वारपहरी में सोमवार की देर रात दूल्हे की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में दूल्हे के बहनोई धनबाद निवासी राजेश मंडल की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि गाड़ी में सवार पारा शिक्षक जग्गू मास्टर समेत तीन घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार द्वारपहरी निवासी घनश्याम मंडल के बेटे मुकेश मंडल की शादी पास के ही गांव के ललिता देवी की बेटी के साथ मंगलवार को थी। जबकि सोमवार की रात दूल्हे के गांव में विवाह की अन्य रस्में चल रही थीं। इसी दौरान दुल्हे का बड़ा बहनोई राजेश मंडल अपने साले मुकेश के एक दोस्त सहित अन्य लोगों के साथ कहीं गया हुआ था। जहां से लौटने के क्रम में वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण द्वारपहरी के कौदेया मोड़ में असंतुलित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गया।

हालाँकि कहा ये भी जा रहा है कि कार को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए और साथ ही ताड़ का पेड़ भी गिर गया। घटना में दूल्हे के बहनोई राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुची और जांच में जुट गई। इस दुर्घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं हैं।

https://youtube.com/22scope

Report : Naman Navneet 

Giridih Accident Case Giridih Accident Case Giridih Accident Case

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...