Advertisment

लद्दाख: नदी में गिरा सेना का वाहन, 7 जवानों की मौत

चंडीगढ़ : लद्दाख में 26 जवानों से भरी बस नदी में गिर गई है. इस हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई है और कई घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के तुरंत बाद जवानों का रेस्क्यू कर लिया गया है. इसके बाद सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बताया जाता है कि इस हादसे में कई जवानों को गहरी चोटें लगी है. घटना में सात जवानों की मौत हो गई.

गंभीर रूप से घायल जवानों की मदद के लिए एयर फोर्स से भी संपर्क साधा गया है. उन्हें इलाज के लिए वेस्टर्न कमांड भेजा जा सकता है. बस किन कारणों से सड़क से जा फिसली, अभी तक ये स्पष्ट नहीं है. सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक जवानों की बस ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम स्थान की ओर जा रही थी.

Ranchi Land Rate Update: एक अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन...

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अगस्त से जमीन, भवन और फ्लैट की नई सरकारी दरें लागू होंगी। नामकुम, कांके और रातू समेत कई...

Ranchi Birth Death Certificate: नगर निगम ने जारी किए 7,991 प्रमाण...

रांची नगर निगम ने अप्रैल से 24 जुलाई तक 7,991 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए। जन्म के 587 और मृत्यु के 236...

Durand Cup 2026: रांची में आज होगा भव्य आगाज, मुख्यमंत्री हेमंत...

रांची में आज 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप 2026 का भव्य उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे शुभारंभ। जेएफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच...