Advertisment

अगले महीने पीएम आएंगे बिहार

विधानसभा अध्यक्ष ने की बैंठक

पटना

आजादी के अमृत महोत्सव तथा बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष के समापन समारोह शामिल होने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी  शामिल हो सकते हैं.इसको लेकर विधानअध्यक्ष ने तैयारियां शुरु कर दी है. वही प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर विधानसभा अध्यक्ष  विजय कुमार सिंन्हा ने आज उच्चस्तरीय बैठक कर विशेष दिशा- निर्देश दिया. गुरुवार को उनके कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में अध्यक्ष ने विस सचिवालय तथा परिसर को सीसीटीवी कैमरे लगाने में हो रही देर पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने स्पष्ट कहा हैं कि आजादीके अमृत महोत्सव तथा बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा की तैयारी में कोई चूक नहीं हो. बैठक में शताब्दी स्मृति स्तंभ, शताब्दी पार्क, गेस्ट हाउस ,संग्रहालय की प्रगति की भी समीक्षा की गई. इस बैठक में भवन निर्माण विभाग के विशेष सचिव मनीष कुमार, चीफ इंजीनियर राकेश कुमार भी मौजूद थे.

बंद कमरे में राज्यपाल फागू चौहान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात के बाद चढ़ा बिहार का सियासी पारा

मालूम हो कि 12 मई को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष समापन समारोह में आने का न्योता दिया.जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकारकर लिया और बिहार आने की सहमति दी थी. पीएम के आमंत्रण स्वीकार किए जाने के बाद कहा जा रहा है कि वहजून माह में बिहार दौरे पर आ सकते हैं वही  पी एम आने को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई है हालांकि वह वे कब आएंगे इसकी तारीख अभी तक तय नहीं हुई है.

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...