शौचालय की टंकी में गिरा बच्चा, बच्चे को बचाने में 4 लोगों की गई जान

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के कोटवा थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना घटी है। शौचालय की नवनिर्मित टंकी में गिरे बच्चे को बचाने के लिए टंकी के अंदर गए चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है। चारों मृतकों के शव को ग्रामीणों के मदद से बाहर निकाला जा चुका है। टंकी में गिरे अमित को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

गुरुवार की शाम में गांव के दुःखन पंडित के नवनिर्मित शौचालय की टंकी में पड़ोस का एक बच्चा अमित कुमार गिर गया। शौचालय का टंकी नया बना हुआ है और उसका ढ़क्कन भी खुला हुआ था। बच्चा के टंकी में गिरने की जानकारी मिलने पर आस पास के लोग इकट्ठा हुए और बच्चा को निकालने के लिए चार लोग शौचालय की टंकी के अंदर घुसे, लेकिन टंकी के अंदर दम घुटने से दो लोगों की मौत टंकी के अंदर हो गई। जबकि ग्रामीणों के सहयोग से दो लोगों को मुर्छित अवस्था में बाहर निकाला गया। जिन्हें इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में राजू पंडित,बिगू साह,राहुल साह और निरंजन पंडित हैं। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...