Advertisement
Advertisement

शौचालय की टंकी में शव मिलने से मची सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप  

बेतिया शौचालय की टंकी में शव मिलने से मची सनसनी, दम घुटने से मौत की आशंका 

बेतिया : बेतिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बघंबरपुर पंचायत में शुक्रवार को करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। वार्ड नंबर-12 में शकील मियां के घर बिजली का काम करने पहुंचे दो मजदूरों की शौचालय की टंकी में शव मिलने से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

Goal 7 22Scope News

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

बताया जा रहा है कि बिजली का काम करने वाले दोनों लड़कों से काम के दौरान टंकी से धान निकालने की बात कही गई थी। दोनों किशोर जब टंकी के अंदर गए तो बाहर नहीं निकल पाये । दम घुटने से उनकी मौत होने कि आशंका जताई जा रही है। मृतकों की पहचान बघंबरपुर निवासी हमीद मियां के 17 वर्षीय पुत्र तबरेज मियां और रुदल राम के 16 वर्षीय पुत्र शिव राम के रूप में की गई है। परिजनों का आरोप है कि दोनों लड़कों की हत्या कर शव को टंकी में छुपा दिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज । ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते किशोरों को बाहर निकाला जाता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़े : चुनाव को लेकर सभी दल चला रहे हैं जनसंपर्क अभियान, पूर्व विधायक के पुत्र ने किया युवा संवाद कार्यक्रम…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar State Games 2026: बिहार में खेलों का महाकुंभ! 5500 से...

Bihar State Games 2026: बिहार में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। बिहार स्टेट गेम्स 2026...

Santhali Sohrai Festival: पाकुड़ में बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया...

Santhali Sohrai Festival, पाकुड़: आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की सराहनीय पहल...

BPSC TRE 4.0 Recruitment: पटना में सहयोग कार्यक्रम के बाद बोले...

BPSC TRE 4.0 Recruitment, पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE 4.0 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश...