हवा-हवाई हुआ सांसद का दावा, यूरिया की कमी से हलकान जिले के किसान

औरंगाबादः जिले में उर्वरकों की कमी से किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। यह स्थिति तब है जब सांसद सुशील कुमार सिंह ने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर जिले के किसानों को आश्वस्त किया था कि किसानों को अब खाद की कोई कमी नहीं रहेगी।

Auragabaad khaad 22Scope News

गौरतलब है कि खरीफ की खेती का यह पीक सीजन है, किसानों को यूरिया, एसएसपी और डीएपी जैसे उर्वरकों की बेहद जरूरत है। उर्वरक बिक्री केंद्र यानी प्वाइंट ऑफ सेल पर किसानों की भीड़ लगी है। आलम यह है कि जहां किसान खाद के लिए प्वाइंट ऑफ सेल पर जंग लड़ रहे है, वहीं उर्वरक विक्रेता खाद की कालाबाजारी कर मालामाल हो रहे है। यूरिया खाद की कीमत 276 रुपये प्रति बोरी निर्धारित की गई है, पीओएस मशीन में आधार नंबर दर्ज कर बायोमीट्रिक पहचान सुनिश्चित करते हुए एक किसान को पांच बोरी खाद देनी है।

लेकिन हालात इसके ठीक उलट है। कालाबाजारी के खेल में रेट भी अजीब-गजीब है। जिसको जितने में मिला खुदा का रहम समझ लपक लिया। मतलब किसी को 300, किसी को 320, तो किसी को 420 रूपये में भी मिल रहा है। हद तो यह है कि खाद को कालाबाजार में बेचने के लिए उर्वरक विक्रेताओं ने गोपनीय गोदाम तक बना रखे है, इसी गुप्त  अड्डे से रात के अंधेरे में खाद को निकाल कर बिक्री की जा रही है।

आक्रोशित किसानों ने एक गुप्त गोदाम पर धावा बोल किया कालाबाजारी का भंडाफोड़

आक्रोशित किसानों ने रफीगंज के कियाखाप स्थित एक ऐसे ही गुप्त गोदाम पर धावा बोल कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया। लेकिन दंबग दुकानदारों ने चोरी के बाद सीनाजोरी दिखाया। गुप्त गोदाम के भंडाफोड़ के बाद यह मामला अब अधिकारियों के पाले में है। देखना है कि कालाबाजारी में संलिप्त दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है, या सांसद सिर्फ जुबानी जमा खर्च कर ही किसानों के जख्म पर मरहमपट्टी करते रहेगें।

राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों के आश्वासनों को दरकिनार कर यदि जिला कृषि पदाधिकारी की माने तो मांग और आपूर्ति में अन्तर के कारण किसानों को खाद की कमी का किल्लत झेलना पड़ रहा है। यदि खाद के एलोकेशन के समय औरंगाबाद को दूसरे जिला से टैग नहीं कर खाद का रैक सीधे औरगांबाद को मिले तो यह समस्या दूर की जा सकती है।  

रिपोर्टः दीनानाथ

नहीं मिल रहा यूरिया तो इसका करें इस्तेमाल, बढ़ जाएगी उपज

Sahibganj Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,...

 साहिबगंज के मोहनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की...

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...