Advertisment

यूरिया की कालाबाजारी से हलकान किसान

कैमूरः कुदरा सहित पूरे जिले में किसान यूरिया खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। सरकारी दावे के विपरीत धान की खेती के लिए यूरिया खाद की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कुछ दुकानदारों के पास यूरिया खाद है भी तो उसकी दुगनी कीमत मांगी जा रही है।

किसान बताते हैं कि अभी अच्छी बारिश हो रही है, खेतों में पानी है। किसानों को सबसे ज्यादा यूरिया खाद की जरूरत है। सरकारी गोदाम से तो यूरिया मिल नहीं पा रहा है और निजी दुकानदार चोरी-छिपे बेच भी रहे हैं तो निर्धारित मूल्य ₹266 की जगह 350 लेकर।

वहीं जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि कैमूर जिले को 12291 मीट्रिक टन खाद प्राप्त हुआ था जबकि 11681 मीट्रिक टन का वितरण पोस मशीन से कर दिया गया है। कालाबाजारी की कोई समस्या नहीं है, सारा वितरण ऑनलाइन है। जिले में 4 दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। दो-तीन दिन में खाद का रेक आने वाला है। इसके बाद यूरिया की कोई समस्या नहीं रहेगी।

Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश,...

 हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू...

Jharkhand Bandh 2026: 11 अगस्त को बंद रहेगा झारखंड? छात्रों पर...

Jharkhand Bandh 2026, रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। छात्रों...

Shravani Mela 2026: सुलतानगंज में कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, ‘बोल...

Shravani Mela 2026: पवित्र श्रावणी मेले की दूसरी सोमवारी पर सुलतानगंज में कांवरियों के स्वागत का अनोखा नजारा देखने को मिला। उत्तरवाहिनी गंगा के...