उर्वरकों की कमी से परेशान किसान, ऊंचे मूल्य पर हो रही कालाबाजारी

औरंगाबाद : बिहार में उर्वरकों की कमी का मुद्दा आज लोकसभा में भी गूंजा. सांसद सुशील कुमार सिंह ने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया. उर्वरक के लिए औरंगाबाद के किसान काफी परेशान है. कालाबाजारी में 1200 के बदले 1800 रूपये प्रति बोरी के महंगे दाम पर किसान खाद खरीदने को मजबूर हो रहे हैं.

जब किसान सहकारी संस्थाओं के उर्वरक बिक्री केंद्र पर पहुंचते हैं, तो वहां भी उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. मांग ज्यादा और उपलब्धता कम होने के कारण उर्वरक बिक्री केंद्रों पर सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ का लग जाती है. घंटों कतार में लगने के बाद भी किसान जब काउंटर तक पहुंचते हैं तब तक खाद का स्टॉक खत्म हो जाता है. फिर अगले दिन आना और घंटो लाइन में लगना. इसके बाद भी खाद का नहीं मिलना ही इन दिनों किसानों के लिए रोजमर्रा का काम बन गया है.

अब किसानों को खाद खरीदने के लिए खुद के किसान होने का प्रमाण तक देना पड़ रहा है. बिना प्रमाण के खाद खरीदने आ जाने किसानों को बिक्री केंद्र पर अधिकारियों की झाड़ भी सुननी पड़ रही है. इधर कृषि विभाग के अधिकारी भी किसानो को निर्धारित सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं. नियंत्रित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए वे उर्वरक बिक्री की दुकानों का भी निरीक्षण कर रहे हैं. वे दुकानदारों को सख्त हिदायत भी दे रहे हैं. इन सबके बावजूद किसानों को खाद सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है.

रिपोर्ट : दीनानाथ

पैक्स ने धान लेने से किया इंकार, परेशान किसान ने की फसल जलाने व आत्मदाह की कोशिश

Sahibganj Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,...

 साहिबगंज के मोहनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की...

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...