आरयू और झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी होगें डिजिटल

रांची : रांची विश्वविद्यालय और झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी का डिजिटल इंडिया के तहत चयन किया गया है। यूनिवर्सिटी को पूरी तरह डिजिटल मोड में संचालित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ एनआईएसजी (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्मार्ट गवर्नमेंट) टीम की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसके तहत दोनों विश्वविद्यालयों के कामकाज पठन-पाठन और विद्यार्थियों से जुड़ी गतिविधियां डिजिटल किया जाएगा। एग्जामिनेशन विभाग, फाइनेंस विभाग, शैक्षणिक क्षेत्र समेत विद्यार्थियों से जुड़ी तमाम कार्यों, कर्मचारियों, शिक्षकों के प्रमोशन और अन्य सभी गतिविधियां डिजिटल मोड में ही संचालित करने की प्लानिंग है।

बैठक में इंटरनेट की सुविधा और गतिविधियों को संचालित करने को लेकर एनआईएसजी की पूरी टीम ने जानकारी दी। केंद्र सरकार की यह पायलट प्रोजेक्ट योजना देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के तर्ज पर रांची विश्वविद्यालय और टेक्निकल यूनिवर्सिटी को भी डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत पूरी तरह डिजिटल करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...