Advertisment

तिलैया डैम को विकसित करने के लिए कवायद तेज

पर्यटन सचिव ने लिया जाएजा

कोडरमा : कोडरमा के तिलैया डैम को पर्यटन विकास के क्षेत्र में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। जिसको लेकर पर्यटन सचिव अमिताभ कौशल ने अधिकारियों के साथ तिलैया डैम के प्राकृतिक वादियों का जायजा लिया। गौरतलब है कि तिलैया डैम में प्रकृति का दिया हर कुछ है। खूबसूरत वादियों के बीच नदी और पहाड़ का नजारा देखते ही बनता है। पर्यटन सचिव अमिताभ कौशल के साथ पर्यटन विभाग के डायरेक्टर नीरज कुमार सिंह और प्रबंध निदेशक और आर रौनिटा हेलीकॉप्टर से तिलैया डैम पहुंचे। कोडरमा पहुंचने पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने अधिकारियों का स्वागत किया।

koderma new 22Scope News

जिसके बाद डीवीसी के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें पर्यटन के क्षेत्र में तिलैया डैम को विकसित करने की रूपरेखा तैयार की गई। पर्यटन विकास के लिहाज से कोडरमा के तिलैया डैम में प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, वॉच टावर, सोलर पीवी पैनल आदि का निर्माण किया जाना है। पर्यटन सचिव के निरीक्षण के बाद स्थानीय मुखिया रमेश कुमार ने बताया कि सचिव के निरीक्षण के क्रम में कोडरमा के तिलैया डैम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की पहल पर चर्चा की गई है और उनके इस दौरे के बाद तिलैया डैम के खूबसूरती में और निखार आने की संभावना है। वही विस्थापित और स्थानीय नाविक रूपेश कुमार ने बताया कि फिलहाल यहां पर्यटकों का आना थोड़ा कम हुआ है लेकिन, जैसे ही यहां पर्यटक सुविधा बहाल की जाएगी उन लोगों का रोजगार भी अच्छे से चलेगा।

रिपोर्ट : कुमार अमित

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...

Ranchi University Admission 2026: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक...

Ranchi University Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी ने 9 सितंबर, 2026 को होने वाले 39वें दीक्षांत समारोह (convocation ceremony) में शामिल होने के इच्छुक छात्रों...

Piparwar CISF Coal Raid: कुजू में कोयला तस्करी पर CISF की...

Piparwar CISF Coal Raid, पिपरवार: पिपरवार-NK की CISF टीम ने कुजू इलाके में कोयले की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 126 टन...