पलामू के हर पंचायत में जाएगा न्याय रथ, ऑन स्पौट होगा फैसला

Palamu– जिला और सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे ने व्यवहार न्यायालय परिसर से न्याय रथ सह चलंत लोक अदालत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मार्तण्ड प्रताप मिश्रा,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, महासचिव सुबोध कुमार सिन्हा ने भी संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखलाया.
न्याय रथ के माध्यम से जिले के सभी पंचायतों में कानूनी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही छोटे-छोटे मामले का निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा.
न्याय रथ की प्रासंगिकता को बताते हुए जिला और सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे ने कहा कि इसके माध्यम से आम लोगों को उनके दरवाजे पर ही न्याय प्रदान करने की कोशिश होगी. न्याय रथ हर पंचायत का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुनेगा और मामले मे त्वरित न्याय प्रदान करने की कोशिश करेगी. इसका जोर कानूनी जटिलताओं और उसकी पेचदीगियों में नहीं जाकर दोनों पक्षों की रजामंदी सहमति के बिन्दु पर पहुंचने की कोशिश होगी. अब न्याय से कोई वंचित नहीं रहेगा.

इस न्याय रथ को लेकर अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय,वीणा मिश्रा,पीएलभी बिनय प्रसाद,करण थापा स्वयंसेवी संस्था के अनिता मिंज पाटन प्रखंड के किशनपुर पंचायत सचिवालय में पहुंचे. वहां लोगों ने अपनी समस्यायों को विस्तार से रखा. इसमें मुख्य रुप से वृद्धावस्था पेंशन,दिव्यांग पेंशन,विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास,पेयजल संकट जुड़े मामले सामने आये. इस अवसर पर एडीजे संतोष कुमार,विनोद कुमार सिंह,प्रेम नाथ पांडेय,निरुपम कुमार,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्पित श्रीवास्तव,संजय सिंह यादव,अरविंद कच्छप,परमानंद उपाध्याय,शिखा अग्रवाल,मनोज कुमार,सतीश कुमार मुंडा,अपेक्षा, अमित बंसल,प्रतीक राज,अधिवक्ता संजय पांडेय,दिनेश पांडेय,शशि आलोक,संतोष कुमार पांडेय,प्रकाश रंजन समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहें

रिपोर्ट-शशि

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...