Advertisment

केस डायरी लिखने के लिए दारोगा ने मांगी थी रकम, ACB ने रंगेहाथ दबोचा

15 हजार रुपये के साथ सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह को पकड़ा

धनबाद : केस डायरी लिखने के लिए दारोगा ने मांगी थी रकम- जिले के

सरकारी कर्मियों का में रिश्वत का प्रचलन इन दोनों बढ़ गया है.

जिसकी शिकायत मिलने पर समय-समय पर एसीबी की टीम कार्रवाई भी करती है.

ऐसा ही एक मामला सोमवार की सुबह सामने आया. जिसमें जिले के लोयाबाद थाना में पदस्थापित एसआई निलेश कुमार सिंह ने एक काउंटर केस में वादी संजेश कुमार चौहान से केस डायरी लिखने के एवज में 50 हजार रुपये के रिश्वत की मांग की.

acb1 22Scope News

सुनियोजित ढंग से एसीबी ने की घेराबंदी

जिसकी सूचना वादी ने एसीबी के धनबाद कार्यालय को दिया. जहां से एसीबी के द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया. मामला सही पाए जाने पर एसीबी की टीम ने सुनियोजित ढंग से घेराबंदी की. जिसमें एसआई निलेश कुमार सिंह फंस कर गिरफ्तार हो गया. सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह ने वादी संजेश कुमार चौहान को धनबाद कोर्ट परिसर के समीप बुलाया. जहां पर सब इंस्पेक्टर ने वादी से 15 हजार रुपये रिश्वत लिया. जिसके उपरांत एसीबी ने छापेमारी कर 15 हजार रुपये के साथ सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह को रंगे हाथ दबोच लिया. मामले की जांच पड़ताल करने के लिए गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर को लेकर एसीबी की टीम धनबाद कार्यालय चली गई. जहां पर रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर से पूछताछ चल रही है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...