Jamshedpur-निर्दलीय विधायक सरयू राय ने प्रेम प्रकाश मामले को लेकर रघुवर दास बड़ा हमला बोला है. दो दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे सरयू ने रघुवर दास को निशाने पर लेते हुए कहा है कि प्रेम प्रकाश का पूरा शिक्षण-प्रशिक्षण रघुवर शासन में हुई थी. 2020 में यही प्रेम प्रकाश अपने पूरे हरवे हथियार के साथ हेमंत सरकार में शिफ्ट हो गया. प्रेम प्रकाश किसने घोषित और अघोषित बॉडीगार्ड उपलब्ध करवाय, इसके लिए
किसी जांच की जरुत नहीं है, बल्कि सीधे डीसी और एसपी को बुलाकर पूछताछ करनी चाहिए.
प्रेम प्रकाश को लेकर हेमंत सोरेन को किया था आगाह, लेकिन नहीं सुनी गई बात
सरयू राय ने कहा कि हमने पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने का प्रेम प्रकाश को लेकर अगाह किया था. लेकिन हेमंत सोरेन ने इस पर ध्यान नहीं दिया. यदि जांच का दायरा बढ़ा तो पूर्ववर्ती सरकार के कई किरदार अभी सामने आएगें. यदि भ्रष्टाचार को खत्म करना है तो रघुवर दास को अपने समय का भ्रष्टचार को भी स्वीकार करना होगा. लेकिन कोई भी अपने समय का भ्रष्टाचार की बात नहीं करता, सभी दूसरे के भ्रष्टाचार को खोजने में लगे है. जब भ्रष्टाचारी आपके पास रहता है, तब वह साफ सुधरा होता है, लेकिन ज्योंही वह दूसरे दल में जाता है, वह भ्रष्टाचारी बन जाता है.
रघुवर शासन काल में हुए भ्रष्टाचार के पैसे से पल्स अस्पताल का निर्माण
.
पूजा सिंघल मामले को लेकर सरयू राय ने कहा कि जिस मनरेगा घोटाले की जांच ईडी कर रही है, उसी शासन काल में सरावगी से जमीन की खरीद कर पल्स अस्पताल बनाया गया. इसी दौरान नोटबंदी भी हुई. इसी का पैसा पल्स अस्पताल में लगाया गया.रघुवर दास पर आरोपों की बौछार करते हुए सरयू राय ने कहा कि 2015 से 2019 तक की सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर था, उसी दौर के भ्रष्टाचार के पैसे से पल्स अस्पताल का निर्माण किया गया. लेकिन लगता है कि ईडी की कोशिश सिर्फ हेमंत सरकरा तक पहुंचे की है. यह तो ईडी का दुर्भाग्य है कि वह जहां भी हाथ डालता है, वहां रघुवर शासन काल के कारनामे सामने आ जाते हैं. झारखंड में भ्रष्टाचार के हर मामले रघुवर शासन काल से ही जुड़ जाता है.
रिपोर्ट- चुमन
सरयू राय ने देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के मामले में दिया ये बयान

















