Advertisment

Agneepath Scheme: सेना के भर्ती नियमों में बदलाव पर बवाल

बिहार के बक्सर में ट्रेन पर पथराव

पटना ।

सेना में अग्निपथ योजना का बिहार में विरोध होना शुरु हो गया हैं.बिहार के अलग अलग जिलों में इसको लेकर छात्र सड़क पर उतर कर हंगामा शुरु कर दिया हैं. बक्‍सर में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं ने ट्रेनों का परिचालन बाधित किया है, जानकारी के मुताबिक पटना जा रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पर पथराव किया गया. इस बीच काशी पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस करीब 18 मिनट तक प्लेटफॉ़र्म संख्या एक पर रुकी रही. इससे रेल प्रशासन और यात्री परेशान दिखे।
वही मुजफ्फरपुर में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवा बुधवार की सुबह होते ही सेना भर्ती बोर्ड के कार्यालय पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया. युवाओं ने चक्कर चौक पर आग जलाकर रोड जाम कर दिया। यहां से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर चक्कर मैदान स्थित है जहां सेना की भर्ती के लिए रैली होती है. इसके अलावा चक्कर मैदान के पास गोबरसही चौक पर भी प्रदर्शन किया जा रहा है. सदर थाना के पास भगवानपुर गोलम्बर पर भी बड़ी संख्या में युवक जुटे हैं. वहां भी आग जलाकर एनएच 28 को जाम कर दिया गया है. पुलिस और प्रशासन उन्हें समझाने बुझाने में लगी है.

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...