Advertisment

एक हैं तो सेफ हैं, विश्वामित्र सेना की लड़ाई बक्सर ही नहीं अब लड़ी जाएगी बिहार में…

बिहार भर में गूंजेगी विश्वामित्र सेना की आवाज। सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए निकली रथ यात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे बोले ‘अब यह लड़ाई बक्सर तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे बिहार में लड़ी जाएगी।’

पटना: बक्सर से सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण की अलख जगा रही विश्वामित्र सेना अब बिहार के कोने-कोने में इस चेतना को फैलाने के लिए संकल्पित है। विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में यह अभियान न सिर्फ बक्सर तक सीमित रहेगा, बल्कि बिहार के उन सभी स्थलों तक पहुंचेगा, जहां सनातन संस्कृति कमजोर हुई है। इसी क्रम में गुरुवार को पटना स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में राजकुमार चौबे ने मीडिया को संबोधित करते हुए सेना के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि विश्वामित्र सेना अब पूरे बिहार में सनातन संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के लिए जनजागरण अभियान चलाएगी। इस अवसर पर राजकुमार चौबे ने विश्वामित्र सेना के बैनर तले “सनातन रथ यात्रा” को झंडी दिखाकर रवाना किया, जो बिहार के विभिन्न जिलों में जाकर सनातन स्थलों को न्याय दिलाने और जनजागरूकता बढ़ाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि विश्वामित्र सेना सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए लड़ाई लड़ रही है। अब यह लड़ाई बक्सर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे बिहार में जहां-जहां सनातन कमजोर हुआ है, वहां यह लड़ी जाएगी।

यह भी पढ़ें – अचानक गली मोहल्ले में पहुंचे DM, लोगों से बातचीत करते हुए की खास अपील

उन्होंने कहा कि बिहार में चाहे गोपालगंज जिला हो या थावे में माता थावे, आरा में सनातन की जड़ें हों, भभुआ में मुंडेश्वरी देवी हों या वाल्मिकीनगर की स्थिति तमाम स्थानों के सनातन जड़ों का कल्याण राज्य सरकार आज तक नहीं कर पाई है। अब यह हमारी लड़ाई है। हम बस इतना चाहते हैं कि बक्सर के साथ-साथ बिहार के सभी धार्मिक स्थलों को न्याय मिले। अब लोग हमारी इस लड़ाई को समझने लगे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आज हमारे देश में सनातन इतना कमजोर कैसे हुआ? और इसे कमजोर करने वाले लोग कौन हैं? राजकुमार चौबे ने अपने संबोधन में स्पष्ट शब्दों में कहा अगर हम एक हैं, तो सेफ हैं।

2 2 22Scope News

इस कार्यक्रम में बक्सर से आए विश्वामित्र सेना के सदस्यगण एवं पूज्य पंडितों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में इस अभियान को और व्यापक बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। विश्वामित्र सेना का यह अभियान सनातन मूल्यों के उत्थान की दिशा में एक अहम कदम है और बिहार की धार्मिक चेतना को नई ऊर्जा देने वाला प्रयास साबित होगा। कार्यक्रम में शाहाबाद संयोजक कृष्ण शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय, जिला संयोजक मोहित बाबा, गोवर्धन चौबे, कपिल मुनि पांडे प्रदीप यादव, मुनमुन चौबे, अभय पंडित, राहुल पांडे बिरजू प्रसाद मौजूद रहे

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  NDA में सीट शेयरिंग पर चिराग ने दिया यह संकेत…, कहा ‘विपक्ष अभी से खोज रहा…’

 

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...