मेयर के अधिकारों का हनन किए जाने के मामले पर सुनवाई, कोर्ट ने नगर आयुक्त और सरकार से मांगा जवाब

रांची : मेयर के अधिकारों का हनन किए जाने के मामले पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग नगर आयुक्त और सरकार से जवाब मांगा है. हजारीबाग की मेयर रोशनी तिर्की की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

प्रार्थी की ओर से पक्ष रखते हुए अधिवक्ता सुभाशीष रसिक सोरेन ने अदालत को बताया कि हजारीबाग नगर निगम के आयुक्त नियमों के खिलाफ काम कर रहे हैं. वह जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं. उन्होंने मेयर की सहमति के बिना ही नगर निगम का करोड़ों का बजट पास कर दिया है.

चार सप्ताह में मांगा जवाब

बैठक का एजेंडा तय करने में भी वह मेयर को विश्वास में नहीं ले रहे हैं. स्टैडिंग कमेटी की बैठक बुलाए बिना ही एजेंडा तय किया जा रहा है. सुनवाई के बाद अदालत ने हजारीबाग के नगर आयुक्त और सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

एपीपी नियुक्ति मामले की सुनवाई, जानिए कोर्ट ने क्या दिया निर्देश

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...