अग्निपथ योजना का झारखंड में भी विरोध… रांची, धनबाद, बोकारो, जामताड़ा सहित कई जिलों में प्रदर्शन

रांची : अग्निपथ योजना का विरोध झारखंड में भी हो रहा है.

राज्य के विभिन्न जिलों में युवाओं ने प्रदर्शन किया.

झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, पलामू, जामताड़ा, जमशेदपुर, चतरा सहित

कई जिलों में युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

इनलोगों का कहना है कि सरकार का यह फैसला गलत है.

इससे युवाओं की भविष्य खराब हो जाएगी. दो साल से भर्ती नहीं हुआ.

अब भर्ती शुरू भी हुई तो चार और छह साल की नौकरी की बात कही जा रही है.

चार साल में छह माह की ट्रेनिंग और फिर कुछ समय छुट्टी में ही बीत जायेगा.

ऐसे में ढाई-तीन साल में क्या देश सेवा करेंगे.

धनबाद में बैंक मोड़ से आगे नहीं बढ़ पाए आंदोलनकारी

dhanbad 1 22Scope News

सेना में बहाली की नई अग्निपथ योजना के विरोध में दूसरे दिन भी भारी संख्या में

धनबाद के छात्र, युवा सड़क पर उतर आए और कई जगह टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया. शनिवार को भारी संख्या में छात्र, युवा पुटकी से निकले और केंदुआ, गोधर होते हुए बैंक मोड़ पहुंचे. युवा-छात्रों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी. उग्र युवाओं ने जमकर हंगामा भी किया. धनबाद बैंक मोड में प्रदर्शन भी किया और जेपी चौक पर रोड जाम कर दिया. प्रशासन की ओर से पुटकी, गोधर, केंदुआ, बैंक मोड़ तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सड़कों पर भी भारी संख्या में पुलिस तैनात रही. आंदोलन कर रहे युवाओं को पुलिस ने बैंक मोड़ जेपी गोलम्बर पर रोक दिया. वहीं रेलवे स्टेशन, कोर्ट मोड़ और रणधीर वर्मा चौक तक नहीं आने दिया और समझाबुझाकर वापस भेज दिया.

अलर्ट मोड पर बोकारो की पुलिस

bokaro 1 22Scope News

केंद्र सरकार के अग्निवीर योजना का विरोध चौतरफा हो रहा है. छात्र रेलवे को निशाना बना रहे हैं. इसको देखते हुए चास पुलिस भी अलर्ट मोड में है. चास पुलिस को सूचना मिली थी की गरगा पुल के पास छात्र आकर प्रदर्शन करते हुए उपद्रव करने वाले है. इसी को लेकर मौके पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. पुल के पास चास थाना प्रभारी रामप्रवेश कुमार की अगुवाई में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

गरगा पुल के पास फोर्स की तैनाती

थाना प्रभारी रामप्रवेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अग्निवीर योजना का विरोध कर रहे छात्र पुल के पास आकर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देने वाले हैं. इस सूचना पर पुलिस ने एहतियातन फोर्स की तैनाती कर दी और मौके का जायजा भी लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कोई भी छात्र यहां नहीं पहुंचे हैं. लेकिन सूचना पर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे. बताते चलें कि कर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक को जाम कर छात्रों ने विरोध किया था. इस दौरान लाठीचार्ज और पत्थरबाजी भी हुई थी.

जामताड़ा: इरफान अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाला शव यात्रा

jamtara 22Scope News

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का आज जामताड़ा में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ. कांग्रेसी विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विधायक आवास से शव यात्रा निकालकर सुभाष चौक पहुंचे जहां पर लगभग सड़क जाम किया और फिर जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया. इस दौरान सुभाष चौक पर लगभग 2 घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी किया और अग्निपथ योजना का विरोध किया.

…अब सेना को बेचने जा रही है मोदी सरकार- इरफान अंसारी

मौके पर विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि आज पूरा देश जल रहा है. मोदी सरकार ने रेल बेचा, हवाई जहाज बेचा कल कारखाना बेचा और अब सेना को बेचने जा रही है जिसे हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि खून से होगा देश लखपत लेकिन नहीं चलेगा अग्नीपथ. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर गई है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा युवाओं के जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं करें सरकार. इस दौरान जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.

Bihar CSR Policy 2025: CSR नीति 2025 पर बिहार सरकार की...

Bihar CSR Policy 2025, पटना: बिहार में समावेशी और सतत विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड...

Kaimur Paddy Procurement Payment Delay: कैमूर में धान खरीद के भुगतान...

Kaimur Paddy Procurement Payment Delay: बिहार में धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की समस्याएं एक बार फिर सामने आई हैं।...

giridih में JMM संगठन विस्तार की तैयारी तेज, 15 दिनों में...

गिरिडीह में झामुमो की संगठनात्मक बैठक में अगले 15 दिनों में पंचायत और शहरी वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार का लक्ष्य तय किया गया।...