JAC Board के रिजल्ट से हटा सस्पेंस, अब इस दिन आयेगा 10वीं और 12वीं का परिणाम

रांची : JAC Board के रिजल्ट– झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने

झारखंड बोर्ड (Jharkhand Board Result 2022) के रिजल्ट से सस्पेंस हटा दिया है. JAC Board के द्वारा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम एक साथ 21 जून (मंगलवार) को 2ः30 बजे जारी किया जाएगा. इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दी है. बता दें कि इससे पहले 15 जून को परीक्षा परिणाम जारी करने की बात कही गयी थी, लेकिन मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा था कि 20 से 25 जून के बीच रिजल्ट जारी किये जायेंगे. अब इसका परिणाम मंगलवार (21 जून) को जारी किये जाएंगे. परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख पाएंगे.

jagarnath mahto 1 22Scope News

ऑफिशियल वेबसाइट पर होगा अपलोड

झारखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी जबकि 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार करीब 7 लाख छात्रों को है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल रिजल्ट जारी करने के बाद टॉपर के नामों की भी जानकारी देगा. टॉपर की लिस्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. इसके साथ ही JAC में सबसे उत्तम परफॉरमेंस देने वाले जिले का नाम भी घोषित करेगा.

इन वेबसाइट्स पर कर पाएंगे चेक

jacresults.com

jac.jharkhand.gov.in

इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक

  • छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.
  • इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड सबमिट करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें.

पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

JAC बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे. इसका मतलब यह है कि हर विषय में कम से कम छात्रों को 33 नंबर हासिल करने होंगे. एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठ सकेंगे.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...