BIG BREAKING : JAC Board 2022 ने जारी किया रिजल्ट, इस लिंक पर चेक करें स्टूडेंट्स

रांची : JAC Board 2022 झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट जारी कर दिया है.

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जारी किया है. झारखंड बोर्ड (Jharkhand Board) के मैट्रिक-इंटर की इस बार की परीक्षा में लगभग 7.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इस बार मैट्रिक परीक्षा में 4 लाख और इंटर परीक्षा में 3.5 लाख छात्र शामिल हुए. छात्र अपने रिजल्‍ट को लेकर बेहद उत्‍साहित हैं. परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख पाएंगे.

ऑफिशियल वेबसाइट पर होगा अपलोड

JAC Board 2022 : झारखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी जबकि 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार करीब 7 लाख छात्रों को है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल रिजल्ट जारी करने के बाद टॉपर के नामों की भी जानकारी देगा. टॉपर की लिस्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. इसके साथ ही JAC में सबसे उत्तम परफॉरमेंस देने वाले जिले का नाम भी घोषित करेगा.

इन वेबसाइट्स पर कर पाएंगे चेक

jacresults.com

jac.jharkhand.gov.in

इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक

  • छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.
  • इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड सबमिट करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें.

पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

JAC बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे. इसका मतलब यह है कि हर विषय में कम से कम छात्रों को 33 नंबर हासिल करने होंगे. एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठ सकेंगे.

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...