शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जारी करेंगे रिजल्ट
रांची : JAC Board 2022- इंटर आर्ट्स व कॉमर्स संकाय रिजल्ट गुरुवार को (आज) जारी होगा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा रिजल्ट प्रकाशन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ढाई बजे जारी करेंगे. इस वर्ष परीक्षा में लगभग ढाई लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. विद्यार्थी अपना रिजल्ट जैक की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर देख सकेंगे.
ऑफिशियल वेबसाइट पर होगा अपलोड
12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल रिजल्ट जारी करने के बाद टॉपर के नामों की भी जानकारी देगा. टॉपर की लिस्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. इसके साथ ही JAC में सबसे उत्तम परफॉरमेंस देने वाले जिले का नाम भी घोषित करेगा.
इन वेबसाइट्स पर कर पाएंगे चेक
jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in
इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक
- छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं.
- इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड सबमिट करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें.
पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
JAC बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे. इसका मतलब यह है कि हर विषय में कम से कम छात्रों को 33 नंबर हासिल करने होंगे. एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठ सकेंगे.
रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा
JAC Board 2022: इंटर आर्ट्स और कॉमर्स का जारी हुआ रिजल्ट, इस लिंक करें रिजल्ट चेक

















