Advertisment

गांडेय में आजसू का कार्यकर्ता सम्मेलन, अर्जुन बैठा ने कहा- ग्रामीणों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

बूथ कमेटी बनाने का लिया निर्णय

गांडेय (गिरिडीह) : आजसू पार्टी ने संगठन विस्तार की मुहीम तेज कर दी है। इसी कड़ी में गांडेय के धोबिया मोड़ में आजसू का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। इसमें पंचायतवार बूथ कमेटी के विस्तार पर चर्चा की गई। पूरे प्रखंड में एक से 10 सितंबर तक बूथ कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक बूथ में पदाधिकारी समेत 11 सदस्य बनाए जाने हैं।

इसके लिए पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। प्रत्येक पंचायत में दो दिनों का समय निर्धारित किया गया। कमेटी में पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का चयन करने की बात कही गई। साथ ही बूथ अध्यक्ष व सचिव के घर पार्टी का झंडा लगाने का भी निर्देश दिया गया।

पार्टी के केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है। उन्हीं के दम पर पार्टी चुनाव जीतती है। वर्तमान में प्रखंड से लेकर पंचायत तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। गांव-गांव में समस्याओं का अंबार है। गरीब लोगों को पीएम आवास, पेंशन, मनरेगा योजना आदि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए लोगों को संगठित होना होगा। उन्होंने लोगों से आजसू पार्टी से जुड़ने की अपील की।

सम्मेलन में गांडेय व बेंगाबाद के विभिन्न दलों के दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले उमेश मुर्मू, महादेव हांसदा, मोहन टुडू, दिनेश मुर्मू, कुमार किस्कू आदि का केंद्रीय सचिव ने स्वागत किया।

सम्मेलन में प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी साव, शंकर प्रसाद राय, राजेश सिन्हा, सीपी साव, शशिभूषण ओझा, प्रमोद राय, बोधि पंडित, मो. आशिक, सुरेश वर्मा, प्रवीण गुप्ता, कृष्णा स्वर्णकार, झरि पंडित, शंभु साव, विपुल चौधरी, बीरेंद्र रजक, कारु बैठा, मुकुल राय, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र महतो, राजेश साव, महेंद्र साव, सुधीर रजवार, शंकर राणा, रेशमा खातून, सुमन देवी, जानकी देवी आदि शामिल हुए।

रिपोर्ट : भरत मंडल

JPSC Exam Irregularities: JPSC Case में नया मोड़! डेटा हटाने की...

JPSC Exam Irregularities: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच के दौरान अहम बातें सामने आई हैं, खासकर पूर्व...

JPSC Irregularities CID Action: OMR जांच से खुलेगा JPSC कथित अनियमितता...

JPSC Irregularities CID Action: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में जांच...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25: झारखंड के तीन कलाकारों को मिला...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25, नई दिल्ली: विज्ञान भवन में आयोजित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह में झारखंड के तीन कलाकारों को सम्मानित किया...