Advertisment

पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसी चेयरकार का कोच

Patna-यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 13243/13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच संयोजन में बदलाव करते हुए अस्थायी रूप से एसी चेयरकार का 01 कोच लगाया जाएगा.

गाड़ी संख्या 13243 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस में दिनांक 01.007.2022 से 30.09.2022 तक तथा गाड़ी संख्या 13244 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में दिनांक 02.07.2022 से दिनांक 01.10.2022 तक लगाया जाएगा.

संशोधित कोच संरचना के पश्चात् इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के 21, एसी चेयरकार के 01 तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 24 कोच होंगे.

रानी कमलापति-कामाख्या स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में वृद्धि

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गाड़ी संख्या 01663/01664 कामाख्या-रानी कमलापति-कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में वृद्धि करते हुए इसका परिचालन 30.07.2022 तक करने का निर्णय लिया गया है. 

पूर्व में जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-कामाख्या स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 30.06.2022 तक किया जाना था, परंतु अब इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 28.07.2022 तक किया जाएगा. इसी तरह गाड़ी संख्या 01664 कामाख्या-रानी कमलापति एक्सप्रेस का परिचालन 02.07.2022 तक किया जाना था, परंतु अब इसे 30.07.2022 तक चलाया जाएगा.

अप एवं डाउन दिशा में इस ट्रेन का अन्य स्टेशनों के अलावा पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया गया है.

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...