जदयू नेता निकला बीपीएससी पर्चा लीक मामले का मास्टरमाइंड

Patna-बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र से जदयू नेता शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया है. प्रश्न पेपर लीक मामले में शक्ति सिंह का नाम सामने आने के बाद जदयू ने चुप्पी साध ली है.

बताया जा रहा है कि जब लोक समता पार्टी का जदयू में विलय हुआ था, तब शक्ति सिंह ने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. शक्ति सिंह गया इवनिंग कॉलेज का प्रिंसिपल और सेंटर सुपरिटेंडट है. इसी सेंटर से उसने  प्रश्न पेपर लिक किया था. जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा का यह करीबी माना जाता है. मंत्री अशोक चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करता रहा है.

बताया जा रहा है कि ईओयू की टीम को इस बात की जानकारी मिली कि गया शहर के डेल्हा के राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के प्राचार्य इसका मास्टरमाइंड है और इसी सेंटर से पेपर को लीक किया गया था. इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी प्राचार्य और केंद्राधीक्षक शक्ति कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

दावा किया जा रहा है कि शक्ति सिंह यह स्वीकार कर लिया है कि उसने ही प्रश्न पत्र का अपने मोबाइल से स्कैन कर उसे फॉरवर्ड किया था. ईओयू ने इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त शक्ति सिंह के अलावे केंद्र अधीक्षक, राम शरण सिंह इविनिंग कॉलेज, डेल्हा, गया को भी गिरफ्तार किया है.

रिपोर्ट- शक्ति

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img