भागलपुर के DM ने नाविकों को प्रदान किया चेक

भागलपुर : भागलपुर के बरारी घाट अवस्थित नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से नाविकों के बीच चेक का वितरण किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव भी मौजूद थे। जिला पदाधिकारी ने नाविकों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा 50 यात्री क्षमता वाले नाव के परिचालन हेतु पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया था। नाव परिचालन व्यय की राशि जिला प्रशासन द्वारा प्रदान करने हेतु कहा गया था।

2 दिनों के अंदर ही राशि प्राप्त हो गई व 4 जून के संध्या से ही नाव परिचालन की राशि का वितरण चेक के द्वारा किया जा रहा है

आपको बता दें कि दो दिनों के अंदर ही राशि प्राप्त हो गई और चार जून के संध्या से ही नाव परिचालन की राशि का वितरण चेक के द्वारा किया जा रहा है। लेकिन ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है की कुछ नाविक राशि नहीं मिलने का हवाला देते हुए अवैध रूप से राशि की वसूली यात्रियों से कर रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया पर भी उन्होंने बयान दिया है। जिन्हें आज राशि भी मिल गई है। अब यदि ऐसी शिकायत प्राप्त होगी की किसी नाविक ने अवैध रूप से किसी यात्री से राशि की वसूली की है तो उनके नाव को जप्त करते हुए उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Bha DM 1 1 22Scope News

Bha DM 2 22Scope News

जो नाविक अपने नाव का पंजीकरण कराकर परिचालन करना चाहते हैं तो वे अपने कागजात नियंत्रण कक्ष में जमा करावें – DM डॉ. नवल किशोर चौधरी

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि वहीं 50 यात्रियों की क्षमता वाले योग्य नाव के जो नाविक अपने नाव का पंजीकरण कराकर परिचालन करना चाहते हैं तो वे अपने कागजात नियंत्रण कक्ष में जमा करावें उनका पंजीकरण आधे घंटे में हो जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटी नाव को इसलिए चलाने की अनुमति नहीं दी जा रही है की तेज हवा में नाव पलटने की संभावना रहती है। इस अवसर पर, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार व पुलिस उपाधीक्षक नगर अजय कुमार चौधरी मौजूद थे।

Bha DM 3 22Scope News

Bha DM 4 22Scope News

यह भी पढ़े : विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का परिचालन, प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...