जीत के बाद शिल्पी नेहा तिर्की ने सीएम हेमंत से की मुलाकात

रांची : मांडर विधानसभा उपचुनाव की विजयी प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की.

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम से मुलाकात की.

मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिल्पी नेहा तिर्की को

उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी.

मुख्यमंत्री ने शिल्पी नेहा तिर्की से कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ

मांडर विधानसभा की जनता ने आपको विधायक के रूप में चुना है,

उनके आशा और विश्वास पर खरा उतरकर एक आदर्श विधायक का उदाहरण पेश करें.

मालूम हो कि मांडर विधानसभा उपचुनाव में शिल्पी नेहा तिर्की गठबंधन की उम्मीदवार थीं.

मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक बंधु तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे.

कांग्रेस उम्मीदवार ने गंगोत्री कुजूर को 23,517 वोटों से हराया

बता दें कि मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने बड़ी जीत हासिल की. कांग्रेस उम्मीदवार 23,000 से अधिक मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. इस जीत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिल्पी नेहा तिर्की को बधाई दी. तिर्की ने बीजेपी उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को 23,517 वोटों से हराया है. बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं और बड़े-बड़े धुरंधरों को परास्त कर जीत का परचम लहराया. 21वें राउंड में सत्तारूढ़ दल के कांग्रेस उम्मीदवार 94,489 बहुमत मिला. जबकि बीजेपी उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को 71,202 वोट मिले थे. मांडर विधानसभा सीट पर गुरुवार को हुए उपचुनाव में करीब 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ और रविवार को मतगणना हुई.

23 जून को हुआ था उपचुनाव

बता दें कि मांडर विधानसभा सीट राजधानी रांची में आती है. यहां बीते 23 जून को उपचुनाव किया गया था. इस सीट से पहले बंधु तिर्की विधायक थे, लेकिन आय से अधिक इनकम में उनकी विधायकी चली गई थी. इस सीट से उपचुनाव में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे.

इनके बीच रहा कड़ा मुकाबला

इस सीट पर मुख्य टक्कर कांग्रेस और बीजेपी के बीच थी. कांग्रेस ने अपनी पार्टी की तरफ से बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा था. जबकि बीजेपी ने गंगोत्री कुजूर को उम्मीदवार बनाया था. इसके अलावा एआईएमआईएम ने बीजेपी छोड़ चुके देव कुमार धान को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया था. इसके अलावा 11 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...