Advertisment

Bokaro-इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की गुहार लगाता एक दलित युवक

Bokaro-चंद्रपुरा प्रखंड के पोपलो गांव का एक दलित युवक राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से इच्छा मृत्यु देने की गुहार लगा रहा है. इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की गुहार लगा रहे अजय तुरी की दोनों किडनी फेल है. परिवार में कुल 10 सदस्य हैं, इसमें उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, एक बहन शादी की उम्र की है. संपत्ति के नाम पर सिर्फ एक झोपड़ी बची है. यदि इसकी भी बिक्री हो गयी तो परिवार कहां रहेगा.

परिवार के पास आजीविका का कोई साधन नहीं है.  घर में कमाने वाला सिर्फ एक सदस्य है. अब तक के इलाज में घर-गृहस्थी के सारे समानों की बिक्री हो चुकी है. अब कुछ बचा नहीं, जिसकी बिक्री की जा सके. हालत यह है कि अब आसपास के लोगों ने भी कर्ज देना बंद कर दिया है. वहीं  पूरा परिवार अजय को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. उसकी पत्नी और साला ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री से गुहार लगाया है.

पत्नी ने बताया कि अजय पिछले तीन महीने से बेड पर है, डॉक्टर ने बताया है कि दोनों किडनी फेल है. किडनी का ट्रांसप्लांट करवाना पड़ेगा. जिसमें बड़ी राशि खर्च होगी. घर का एक सदस्य अपना एक किडनी देने को भी तैयार है. फिलहाल पूरा परिवार सरकार से मदद की गुहार लगा है.   

रिपोर्ट- चुमन

JPSC Protest Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षाओं पर उठे सवाल, देवेंद्रनाथ महतो ने...

JPSC Protest Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC की अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहा आंदोलन तेज़ हो रहा है। इसी...

NIT Student Drowned Jamshedpur: दोस्तों संग नहाने गया NIT छात्र लापता,...

NIT Student Drowned Jamshedpur: सरायकेला-खरसावां जिले के RIT पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद असांगी चेक डैम में रविवार दोपहर नहाते समय NIT के एक...

Baba Baidyanath Helicopter Service: देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई...

Baba Baidyanath Helicopter Service: 2026 में राज्य-स्तरीय श्रावणी मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक सुविधा शुरू की जा रही...