गया में धान कारोबारी के घर इनकम टैक्स का छापा, टैक्स चोरी से जुड़ा है मामला..

गया में धान कारोबारी के घर इनकम टैक्स का छापा, टैक्स चोरी से जुड़ा है मामला..

गयाजी : जिले में इनकम टैक्स के अधिकारियों के द्वारा टैक्स चोरी मामले में एक साथ तीन जगह पर छापेमारी कर रही है। गयाजी के धान के सबसे बड़े व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता के दो ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। जबकि राजेश कुमार गुप्ता के अलावे उनके पार्टनर गौरी शंकर गुप्ता के घर पर भी छापेमारी चल रही है।
गयाजी के कोतवाली थाना क्षेत्र के कठोकर तालाब के समीप राजेश कुमार गुप्ता के घर और मानपुर स्थित घर में भी छापेमारी चल रही है। जबकि कठोकर तालाब के समीप ही गौरी शंकर गुप्ता के घर पर भी सुबह से ही इनकम टैक्स के अधिकारियों द्वारा जाँच कर रही है।

बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की मिली सुचना 

यह छापेमारी इनकम टैक्स में चोरी के मामले को लेकर चल रही है। बताया जाता है कि बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी किया जा रहा था इसी सूचना पर इनकम टैक्स के अधिकारी पटना से पहुंचे और तीनों जगह पर एक साथ अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है हालांकि इनकम टैक्स के अधिकारियों के द्वारा कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं इनकम टैक्स में अलग-अलग टीम बनाकर तीन जगह पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि कितने की टैक्स चोरी की जा रही थी।

ये भी पढ़े :  पंच तत्व में विलीन हुये “अजीत दादा” समर्थकों ने दी अश्रुपुरित श्रद्धांजलि, महाराष्ट्र में तीन दिनों का राजकीय शोक

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...