Chatra: 12 लाख के अवैध गांजा के साथ पटना के पांच तस्कर गिरफ्तार

चतरा : अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

करीब 12 लाख रुपये के अवैध गंजा के खेप के साथ पटना के पांच तस्करों को

चतरा में गिरफ्तार किया गया है.

एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर

वशिष्ठनगर जोरी थाना पुलिस की स्पेशल टीम को कामयाबी हांथ लगी है.

अवैध गांजा के साथ कई समान जब्त

गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने 1 क्विंटल 7 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा, विभिन्न कंपनियों के 5 मोबाईल व तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो और जाईलो गाड़ी जब्त किया है. हंटरगंज बीडीओ अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तस्करों को पकड़ा है.

बोलेरो में गुप्त तहखाना बना हो रही थी तस्करी

जोरी थाना में आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए हंटरगंज इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय ने बताया कि तस्करों के द्वारा बोलेरो के छत में गुप्त तहखाना बनाकर ओडिशा से तस्करी के लिए गांजा का खेप पटना के दानापुर और फतुहा ले जाया जा रहा था. इसी दौरान वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के एनएच 22 पर स्थित चतरा-डोभी मुख्यमार्ग के तड़बनवा इलाके से वाहन चेकिंग अभियान के दौरान खेप के साथ सभी तस्करों को पकड़ा गया है.

तीन अन्य तस्कर मौके से फरार

गिरफ्तार सभी तस्कर पटना के दानापुर और फतुहा के अलावे पटना सिटी के रहने वाले हैं. टीम में हंटरगंज इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय व जोरी थाना प्रभारी गुलाम सरवर समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान गिरोह में शामिल तीन अन्य तस्कर मौके से भागने में सफल रहे. जिनकी गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही सभी फरार तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

रिपोर्ट: सोनु भारती

नेपाली शराब लदा सफारी जब्त, तस्कर हुआ फरार

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...