Chatra: नशा कारोबारियों पर पुलिस का एक्शन, गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Chatra: जिले में नशा कारोबारियों और तस्करों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है। एसपी विकास पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रतापपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा की खेप के साथ तीन तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से दो किलो 300 ग्राम गांजा व तस्करी में प्रयुक्त होंडा साईन मोटरसाइकिल को जब्त किया है।

Chatra: पुलिस ने गांजे की खेप पकड़ी

एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोरीघाट से हुमाजांग की ओर मोटरसाइकिल से अवैध गांजा की खेप भेजी जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा प्रतापपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान ही छापामारी दल के द्वारा हुमाजांग–घोरीघाट रोड पर स्थित हुमाजांग गांव के समीप से वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को पकड़ा गया।

Chatra: गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके पर ही मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई, जिससे सफेद रंग के बोरा में छिपाकर ले जाए जा रहे गांजा को बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों संदिग्ध थाना क्षेत्र के ही लिपदा गांव निवासी मुरारी सिंह व गजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि मथुरापुर गांव निवासी सुनिल कुमार पाठक के घर से गांजा खरीद कर होली के अवसर पर पीने और बेचने के उद्देश्य से गांजा ले जा रहे थे।

Chatra: तस्करों को बक्सा नहीं जाएगा

गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर गांजा की बिक्री करने वाले सुनील कुमार पाठक को भी उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस नशा के कारोबारी और तस्करों के विरुद्ध चौतरफा प्रहार कर रही है। नशे की खेती करने और उसके कारोबार से जुड़े तस्करों को चिन्हित कर जेल भेजने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। साथ ही सभी थाना प्रभारी को भी सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। किसी भी परिस्थिति में तस्करों को बक्सा नहीं जाएगा।

सोनु भारती की रिपोर्ट

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...