Ranchi : JAC Board 2022- झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटर, आर्ट्स और कॉमर्स संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया. शाम 4.30 बजे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्ट जारी किया. आर्ट्स में 97.43% और कॉमर्स में 92.75% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है. जगरनाथ महतो ने प्रेस कांफ्रेस कर इसकी जानकारी दी है.
JAC 12th Result 2022:आर्ट्स में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा
आर्ट्स में लड़कों का पास प्रतिशत-96.94
लड़कियों का पास प्रतिशत-97.76
Jac 12th Result 2022:आर्ट्स का रिजल्ट एक नजर में
JAC इंटर आर्ट्स परीक्षा में 1,90,813 विद्यार्थी उपस्थित हुए थे , जिनमें से 97.43% विद्यार्थी हुए परीक्षा में उतीर्ण ,
1st – 94,495
2nd – 81,988
3rd- 3,190
इंटर आर्ट्स में कुल उतीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 1,79,683.
Jac 12th Result 2022: कॉमर्स में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर
उतीर्ण छात्रों का पास प्रतिशत 91.29%
उतीर्ण छात्राओं का प्रतिशत 94.49%
Jac 12th Result 2022: पिछले सालों का कॉमर्स का रिजल्ट
पिछले वर्षों का रिजल्ट
2022-92.75%
2021-90.33%
2020-77.37%
2019-70.44%
2018-67.49%
jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाकर रिजल्ट देख सकते है
इन वेबसाइट्स पर कर पाएंगे चेक
इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक
- छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं.
- इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड सबमिट करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें.
पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी JAC बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे. इसका मतलब यह है कि हर विषय में कम से कम छात्रों को 33 नंबर हासिल करने होंगे. एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठ सकेंगे
Highlights


