Advertisment

Dhanbad को 512.14 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे CM, सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

रणधीर वर्मा स्टेडियम में कल होगा समारोह, वाटरप्रूफ पंडाल का कराया गया निर्माण

धनबाद : Dhanbad को 512.14 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे CM- सूबे के

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चार जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर धनबाद आयेंगे.

रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित समारोह में भाग लेंगे.

समारोह में कुल 512.14 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन करेंगे.

साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण तथा सरकारी/गैर सरकारी नौकरी के लिए

चयनित 174 युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण भी करेंगे.

कार्यक्रम को लेकर गोल्फ ग्राउंड में भव्य वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण कराया गया है.

वहीं कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है.

cm hemant1 22Scope News

48.911 करोड़ की परिसंपत्तियों का करेंगे वितरण

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री समारोह में 350.86 करोड़ रुपए की 118 योजनाओं का शिलान्यास, 161.28 करोड़ रुपए की 106 योजनाओं का उद्घाटन तथा 18946 लाभुकों के बीच 48.911 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे.

cm hemant12 22Scope News

174 लोगों को सौंपेंगे सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र

सीएम हेमंत सोरेन 174 व्यक्तियों को सरकारी नौकरी व कौशल विकास योजना से नौकरी का नियुक्ति पत्र देंगे. जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. शनिवार को डीसी संदीप कुमार और एसएसपी संजीव कुमार ने जिला के आला अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की जानकारी ली.

समारोह में ये लोग रहेंगे मौजूद

समारोह में स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सह धनबाद जिले के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता एवं सांसद पशुपतिनाथ सिंह व सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी भी रहेंगे. मथुरा प्रसाद महतो विधायक टुंडी, अपर्णा सेनगुप्ता विधायक निरसा, ढुल्लू महतो विधायक बाघमारा, राज सिन्हा विधायक धनबाद, पूर्णिमा नीरज सिंह विधायक झरिया एवं इंद्रजीत महतो विधायक सिंदरी भी मौजूद रहेंगे.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...