कर्नाटक सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया 2022

Mumbai सिनी शेट्टी के रूप में देश को इस साल की यानी 2022 की फेमिना मिस इंडिया मिल चुकी है.कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया हैं . वहीं, रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप रही और वो राजस्थान से है. जबकि सेकेंड रनरअप उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान रही. 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें एक शानदार प्रक्रिया के बाद सिनी शेट्टी को मिस इंडिया का ख़िताब मिला

सिनी शेट्टी 22Scope News

फाइनलिस्ट के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

हर बार की तरह इस बार भी मिस इंडिया की प्रतियोगिता अपने आप में ही खास रहा. मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे. जिसमें नेहा धूपिया, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरेया, मिथाली, राज समेत कई कलाकार थे. इस इवेंट में कृति सेनन ने अपने परफॉर्मेंस से चार चांद लगाया. इस इवेंट की एक खास बात ये भी थी कि नेहा धूपिया को मिस इंडिया बने हुए 20 साल पूरे हो गए थे. जिसे सेलिब्रेट किया गया था.


सिनी शेट्टी के बारे में खास बातें

.
21 साल की सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन वह रहने वाली कर्नाटक की हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई मुंबई से की। सिनी शेट्टी ने अकाउंटिंग और फाइनैंस में डिग्री हासिल की और अब वह सीएफए कोर्स कर रही हैं. मिस इंडिया सिनी शेट्टी को बचपन से ही डांस क बहुत शौक रहा है. उन्होंने चार साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र तक उन्होंने भरनाट्यम पूरा कर लिया था.

सिनी शेट्टी २ 22Scope News

जज बने ये सलेब्स

साल 2022 की मिस इंडिया को चुनने की जिम्मेदारी एक लंबी पैनल की थी। ग्रैंड फिनाले में जजों की पैनलिस्ट में एक दो नहीं बल्कि छह सेलेब्स थे, जिसमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और श्मामक डावर बतौर जज शामिल हुए. इतना ही नहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी इस पैनल में मौजूद थीं.

मलाइका का मलाइकाट्रांसपेरेंट लुक , लोगों ने किया ट्रोल

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...