Commercial Advertisment

Dhanbad के YouTuber सनातन महतो का आईडी हैक, कहा- साइबर अपराधी मांग रहे रुपए

सनातन महतो ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

धनबाद : अपनी सगी बहन के साथ डांस कर लाखों युवाओं के बीच प्रसिद्ध बलियापुर के YouTuber सनातन महतो

का इंस्ट्राग्राम आईडी साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया.

अब वापस अकाउंट देने के लिए व्हाट्सएप कॉल कर ब्लैकमेल कर रहे हैं.

सनातन ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

sanatan mahto1 22Scope News

साइबर अपराधियों के झांसे में ऐसे फंसे सनातन महतो

साइबर थाने में दर्ज शिकायत में सनातन ने पुलिस को बताया है कि सारेगामा लिटिल चैंप फेम अंजलि गायकवाड़ के ऑफिसियल वेरिफाइड इंटाग्राम से उसे चैट किया गया. चैट के माध्यम से उसे कई काम के प्रलोभन दिये गये. ठग ने उससे व्हाट्सएप नंबर व इंस्टाग्राम आईडी के डिटेल मांग कर विज्ञापन देने का प्रलोभन दिया. बड़े कलाकार के इंस्टाग्राम आईडी को देख कर साइबर अपराधियों के झांसे में सतानत महतो फंस गये. इसी दौरान लिंक भेज कर झांसे में लेकर उसका इंस्टाग्राम आईडी हैक कर लिया गया.

sanatan mahto2 22Scope News

932 वीडियो को किया डिलीट

बाद में पता चला कि वह जिस आईडी से बात कर रहा था, दरअसल वह आईडी पहले से हैक था. हैकर ही उससे बात कर रहा था. आरोप लगाया कि उसके आईडी के 932 वीडियो को अपराधियों ने डिलीट कर दिया, जिसे उसने काफी मेहनत से बनाया था. सनातन ने कहा कि अब व्हाट्सएप कॉल कर साइबर अपराधी आईडी वापस देने के एवज में 20 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं. सनातन ने बताया कि साइबर अपराधियों से बातचीत करने पर पता चला कि वे लोग पाकिस्तान के हैं, जबकि मोबाइल का नंबर सीरिया का है.

sanatan mahto23 22Scope News

ऐसे बने स्टार

बलियापुर के कुसमाटांड़ के रहनेवाला सनातन महतो अपनी बहन सावित्री के साथ टिकटॉक पर छोटे वीडियो बना कर डालता था. ग्रामीण परिवेश और पहनावे के साथ बॉलीवुड के गाने व स्थानीय भाषा पर जब भाई-बहन की जोड़ी ट्रेंड डांसर की तरह नाची तो अचानक ही टिकटॉक के स्टार बन गए. टिकटॉक बंद होने के बाद यूट्यूब और अब इंस्ट्राग्राम पर भाई-बहन की जोड़ी धूम मचा रही है. इंस्टाग्राम पर डांसर सनातन के 932 वीडियो हैं, जिसके 7.55 लाख फॉलोअर हैं.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

सम्राट चौधरी की दिल्ली में मौजूदगी क्यों है खास? जानिए Renewable...

India Renewable Energy Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026’...

BGH Bokaro News बोकारो BGH में नवजात बच्ची को 2 लाख...

 बोकारो जनरल अस्पताल में सामान्य प्रसव के बाद 400 रुपये की मांग और नवजात बच्ची को 2 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव देने...

Bihar Taekwondo Championship Medals: बिहार के इन 4 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय...

Bihar Taekwondo Championship Medals, पटना: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो अंडर-17 बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने...