Patna-प्रोपर्टी डीलर राकेश शर्मा- नौबतपुर के तिसखोरा गांव के रहने वाले पूर्व जिला पार्षद और प्रोपर्टी डीलर राकेश शर्मा के हत्यारे का खुलासा हो गया है. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए दावा किया है कि हत्यारा और कोई नहीं बल्कि पूर्व जिला पार्षद का नाबालिग बेटा ही है.
एसएसपी मानवजीत सिंह ने बतलाया कि मृतक का कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध था, इसके कारण घर में बराबर कलह होता रहता था, मृतक की पत्नी की पत्नी द्वारा इसका विरोध करने में पर उसे भी मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता था, यह बात उसके नाबालिग बच्चे को अच्छी नहीं लगती थी. वह भी अपने पिता की अय्याशियों से परेशान था. नाबालिग बेटे को इसको कारण ग्लानी होती थी.
पिता के दोस्त के साइलेंसर लगी पिस्टौल से दिया गया था हत्याकांड को अंजाम
नाबालिग बेटे के द्वारा भी इसका विरोध करने पर मृतक में कोई सुधार नहीं हो रहा था. आखिरकार नाबालिग ने अपने पिता के एक दोस्त का साइलेंसर लगी पिस्टौल से मृतक की हत्या कर दी. यही नहीं हत्या से कुछ दिन पहले ही अपार्टमेंट में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर भी चुरा कर कचरे में फेंक दिया था. पुलिस जाँच के दौरान नाबालिग बेटे ने अपना जुर्म काबुल कर लिया है, पुलिस दोनों को गिरप्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
22Scope पर livestreming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन
Highlights







