हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने 3 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों को गया पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टा, दो मिसफायर कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इमामगंज डीएसपी मनीष कुमार ने इसकी जानकारी दी।

4 जून को इमामगंज थाना को इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो की सूचना मिली – पुलिस

जानकारी के अनुसार, चार जून को इमामगंज थाना को इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो की सूचना मिली। वीडियो में कुछ युवक हथियार लहराते हुए फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान पैनी गांव निवासी मुकेश सिंह के रूप में हुई।

Gaya Police 1 22Scope News

तकनीकी अनुसंधान व गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कोसमा रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया

आपको बता दें कि तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कोसमा रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान मुकेश सिंह, मिथिलेश कुमार यादव और प्रमोद यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो उन्होंने ही बनाया था। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए।

Gaya Police 2 22Scope News

पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और कानून का उल्लंघन करने से बचने की अपील की है

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों के बीच अपना प्रभाव और भय स्थापित करने के लिए हथियारों के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे। मामले में इमामगंज थाना कांड संख्या 176/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और कानून का उल्लंघन करने से बचने की अपील की है।

यह भी पढ़े : 3 हजार का इनामी स्मैक तस्कर बाबूलाल गिरफ्तार, 36.45 ग्राम स्मैक व नकदी बरामद

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...