बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा, भारी वाहनों की एंट्री बंद

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत से बने पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद प्रशासन ने एहतियातन भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुल निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए लगभग 26.40 करोड़ की लागत से ROB का निर्माण कराया गया था

जानकारी के अनुसार, इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए लगभग 26.40 करोड़ रुपए की लागत से आरओबी का निर्माण कराया गया था। पुल के शुरू होने के बाद एक जून से इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को भी बंद कर दिया गया था और वाहनों का आवागमन नए पुल के जरिए शुरू कर दिया गया था। इसी बीच अचानक पुल के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने की सूचना सामने आई, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी और लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे।

Buxar Pool 2 22Scope News

भागलपुर स्थित विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने की चर्चा अभी शांत भी नहीं हुई थी कि बक्सर में सामने आई

हाल के दिनों में भागलपुर स्थित विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने की चर्चा अभी शांत भी नहीं हुई थी कि बक्सर में सामने आई। इस घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि हाल ही में तैयार हुए पुल में ऐसी स्थिति कैसे उत्पन्न हो गई। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से पुल की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। तकनीकी जांच रिपोर्ट के बाद ही क्षति के कारणों और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Buxar Pool 3 22Scope News

Buxar Pool 1 22Scope News

यह भी पढ़े : विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का परिचालन, प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...