Barh: अवैध शराब कारोबारियों ने किसान को मारी गोली

बाढ़ : अवैध शराब कारोबारियों ने एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया.

घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिसी गांव की है.

बताया जा रहा है कि खेत में काम कर रहे किसान रामदहीन यादव ने

शराब के धंधे को लेकर विरोध किया था.

जिसके बाद अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया.

खेत के पास कर रहा था शराब का धंधा

घायल किसान को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. परिजन सिकंदर ने बताया कि सुबह में धान की मोरी लगाने का काम रामदहीन यादव और उसके भाई कर रहे थे. इसी दौरान अपराधी खेत के पास शराब का धंधा कर रहे थे.इसका किसान ने विरोध किया.

घटना के बाद किसानों में दहशत

इससे गुस्साए शराब के धंधेबाजो ने किसान को गोली मार दी. गोली की आवाज होने पर आसपास के खेतों से किसान मौके पर पहुंचे, तब तक अपराधी फरार हो गए. इस घटना के बाद अन्य किसानों में दहशत है. किसानों का कहना है कि इस क्षेत्र में जमकर शराब का कारोबार हो रहा है जिसको लेकर किसान परेशान हैं. पुलिस भी कार्रवाई करती है लेकिन फिर भी धंधेबाज सक्रिय हो जाते हैं.

सुपौल : दो शराब कारोबारियों को सात साल का कारावास

शराब कारोबार में लिप्त दो कारोबारियों को दोषी करार करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सह विशेष न्यायाधीश उत्पाद एक नवीन कुमार ठाकुर की कोर्ट ने दोनों को सात वर्ष कारावास तथा एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है. मामला किशनपुर थाना कांड संख्या 250/ 2021 तथा जनित उत्पाद वाद संख्या 1452 /21 से संबंधित है. जिसमें पश्चिम बंगाल राज्य निवासी सोमाई दत्ता तथा मलाय घोष को भारी मात्रा में शराब के साथ किशनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. मामले को लेकर किशनपुर थाना के तत्कालीन पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने उक्त मामला दर्ज किया था.

रिपोर्ट: विकास

महंगी हुई शराब की थोड़ी-थोड़ी पिया करो, जानिए जीतन राम मांझी से

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...