एक बार फिर: Purnea में छापेमारी के लिए गई पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने किया हमला

पूर्णिया: पूर्णिया में अवैध शराब धंधे की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। शराब कारोबारियों के हमले में एसआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के सुपौली पंचायत के पारसमणि संथाली ठोला की है जहां अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर शराब कारोबारियों समेत स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडे समेत पत्थरों से हमला कर दिया। Purnea  Purnea  Purnea 

यह भी पढ़ें – हम Bihar में सरकार नहीं, बिहार बनाने आये हैं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा…

शराब कारोबारियों के हमले में भवानीपुर थाना में पदस्थापित एसआई विनोद कुमार, और वाहन चालक चौकीदार अशोक कुमार को चोट आई है। शराब कारोबारियों के हमले के बाद पुलिसकर्मी मौके से किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान पुलिस ने तीस लीटर अवैध देशी शराब भी बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-      Operation Sindoor खत्म नहीं स्थगित किया है, PM मोदी ने POK की भी की चर्चा

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

घर बैठे सुनवाई, ऑनलाइन दस्तावेज और पारदर्शी फैसला, बिहार की राजस्व...

पटना : सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब नागरिकों को न्याय पाने के लिए अनावश्यक दौड़-भाग न करनी पड़े। तकनीक तभी...

नितिन नवीन के आवास पर बैठकों का दौर जारी, चुनावी रणनीति...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...

चारा घोटाला केस में लालू यादव को SC से राहत, जमानत...

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले...