Danapur: अपराधियों ने युवक को गोली मारकर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

दानापुर (पटना) : राजधानी पटना के करोड़ी चक इलाके में देर रात 40 वर्षीय युवक की गोली मारकर

अपराधियों ने हत्या कर दी. अपराधियों ने शख्स के शरीर में दो गोलियां उतार दी,

जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. गोली चलाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में गोली मारते हुए विजुअल के आधार पर जांच की जा रही है.

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

murder12 22Scope News

निजी अपार्टमेंट में गार्ड थे मृत युवक

देर रात जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची फुलवारी शरीफ थाना पुलिस की टीम डेड बॉडी को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया. मृतक जितेंद्र पाल उर्फ फेकन पाल करोड़ी चक का रहने वाला था, जो कोथवां इलाके में एक निजी अपार्टमेंट में गार्ड का काम करता था. मृतक के घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में सनसनी फैल गया है.

murder1 22Scope News

घटनास्थल से एक खोखा बरामद

हत्या की जानकारी सुबह में जैसे ही गांव के लोगों को मिली वैसे ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मृतक के घर जमा हो गई. घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है. वहीं फुलवारी शरीफ थाना पुलिस के मुताबिक हत्या के कारणों का स्पष्ट पता अभी तक नहीं चल पाया है. मृतक के परिवार वालों ने भी अब तक कोई आवेदन नहीं दिया है. पुलिस तमाम पहलुओं पर तहकीकात कर रही है. हत्या के बाद गांव के हालात को देखते हुए पुलिस बल की तैनात कर दी गयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रिपोर्ट: पंकज राज

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img